फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मिनट की बोर्ड की बैठक में 9.2 करोड़ के बजट के प्रस्तावों पर लगी मोहर

विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन व ईओ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस के खौफ के चलते नगर पालिका बोर्ड की बैठक महज नौ मिनट में ही निपट गई। इस दौरान 9.2
विज्ञापन

करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मोहर लगी। शनिवार को नगर पालिका के सभागार में आयोजित बैठक मेें विभिन्न कार्यों के लिए आउट सोर्सिंग से कर्मचारियों की तैनाती पर अधिक ध्यान दिया गया।
पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी की अध्यक्षता में बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। 11 बजकर नौ मिनट पर बोर्ड की बैठक में वरिष्ठ लिपिक सतीश चंद्र ने नगर पालिका की तरफ से प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। प्रस्ताव पढ़कर समाप्त हुआ और इसी के साथ सभी ने सहमति जता दी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में आउट सोर्सिंग से कर्मचारियों की तैनाती पर सबसे अधिक खर्च करने का निर्णय लिया गया है। सर्वाधिक खर्च सफाई व्यवस्था पर करने का निर्णय लिया गया। ईओ लालचंद भारती, सतीश चंद्र, सभासद रवि यादव, निर्दोष कुमारी, फूलबहार, विमलेश कुमार, तेज प्रताप, मीनू चौहान, संध्या देवी, कल्पना देवी, राजकिशोर सक्सेना, राजीव कुमार मिश्रा, मालती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसी ने नहीं की बहस
कोरोना वायरस से बचाव के कारण नगर पालिका बोर्ड की बैठक में किसी ने बहस नहीं की। मात्र नौ मिनट की बैठक में ही उपस्थित सभासदों ने नौ करोड़ से अधिक के बजट के लिए प्रस्ताव पर सहमति जता दी।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में इन बिंदुओं पर दिया गया ध्यान
- शहर के पेयजल व्यवस्था
- शौचालय व्यवस्था
- सफाई व्यवस्था
- मच्छरों से बचाव की व्यवस्था
- जाम से निजात दिलाने की व्यवस्था
सर्व सम्मति से बजट का प्रस्ताव पास
बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से बजट का प्रस्ताव पास किया गया है। सभी सभासद बैठक में मौजूद रहे। कोरोना वायरस के कारण बैठक में अधिक देर तक सभासदों ने बहस नहीं की।
मनोरमा देवी चेयरमैन नगर पालिका
29 बिंदुओं पर आधारित रहे प्रस्ताव
शनिवार को बोर्ड की बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में सर्व सम्मति से 29 बिंदुओं पर प्रस्ताव पास कर लिया गया है।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें