फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने पालिका से पूछा, अब तक बीमारियों से बचाव के क्या उपाए किए

विज्ञापन
07एमएनपी-21-शहर के मोहल्ला न्यू अग्रवाल में हुआ जलभराव - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में फैल रहे डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर की जानकारी शासन तक पहुंच चुकी है। कहीं न कहीं शासन ने बीमारी फैलने के लिए नगर पालिका को भी जिम्मेदार माना है। इसीलिए नगर पालिका से बीमारियों पर नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव, गंदगी की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। कई बार लोग शासन प्रशासन से इस संबंध में शिकायत भी कर चुके हैं। शहरी क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर के साथ अन्य संचारी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में मिले हैं। लोग इसके लिए गंदगी को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि नगर पालिका ने सफाई, दवाओं के छिड़काव और फॉगिंग पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए शहरीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा लोग बीमार हुए। इस संबंध में जिले में दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी शिकायत की गई थी।
हाल ही में प्रमुख सचिव ने पत्र भेजकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि उनके यहां रोगों पर नियंत्रण के लिए सफाई कार्य के क्या-क्या संसाधन हैं। बीमारियों की रोकथाम के लिए क्या प्रयास किए गए, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। ईओ ने अधीनस्थों को निर्देश जारी कर रिपोर्ट तैयार कराते हुए शासन को जानकारी भेजी है। गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में शासन से मांगी गई रिपोर्ट के कारण संबंधितों को चिंतित देखा गया।
विज्ञापन

ईओ ने नगला पजाबा में किया निरीक्षण
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद्र भारतीय ने गुरुवार को जेई पूरन सिंह व वरुण कुमार मिश्रा के साथ नगला पजाबा में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी मिली जिस पर सफाई नायकों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
15 मोहल्लों में फैली है गंदगी
नगर पालिका क्षेत्र के 15 से अधिक मोहल्लों में जलभराव व गंदगी फैली हुई है। लोगों ने शिकायत भी भेजी हैं, लेकिन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी राजीव गांधीनगर, संसारपुर, हिंदपुरम, यदुवंशनगर, नगला पजाबा, सिंकरपुर, शीतला धाम, शिवलालनगर, रामलीला मैदान में सबसे ज्यादा है।
शासन से जानकारी मांगी है, जानकारी भेजी जा रही है। नगर में सफाई व्यवस्था की विशेष तैयारियों के साथ निरीक्षण भी कराया जा रहा है। फॉगिंग का कार्य लगातार चल रहा है।
विज्ञापन

लालचंद्र भारतीय, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें