फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक न होने से नहीं पास हो रहे नए प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। पालिका बोर्ड की बैठकों के न होने से नगर के विकास कार्य ठप पड़े हैं। सभासदों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के प्रस्ताव नहीं दिए जा रहे हैं। इसको लेकर नगर के नवीन विकास कार्य नहीं हो रहे। इससे नगरवासी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार नगर पालिका बोर्ड की बैठक हर माह एक नियत तारीख को होनी चाहिए, परंतु टूंडला नगर पालिका में पिछले कई माह से बोर्ड की बैठक ही नहीं हुई है। इस संबंध में सभासदों द्वारा कई बार हंगामा करने के अलावा पालिका प्रांगण में ही धरना प्रदर्शन किया गया है।
पूर्व में हुई पालिका बोर्ड की बैठक की कार्रवाई भी सभासदों को उपलब्ध नहीं कराई जाती है। ऐसे में इसका सीधा असर नगर के विकास कार्य पर पड़ रहा है। नए प्रस्ताव पास न होने से कोई भी नवीन कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। पालिका बोर्ड की बैठक में ही सभासदों द्वारा अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए जाते हैं। पूर्व में पास हुए प्रस्तावों पर ही धीमी गति से कार्य हो रहा है। जिसको लेकर नगरवासी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

- दो माह पूर्व बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। विधानसभा सदन की कार्रवाई के चलते बोर्ड की बैठक नहीं की जा सकी थी। जल्द ही बैठक कर नए प्रस्ताव पास कराए जाएंगे। - मुकेश कुमार, ईओ, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें