कासगंज नदरई तिराहे के सुंदरीकरण के लिए प्रस्तावित ड्राइंग।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज में एटा और मथुरा मार्ग से कासगंज की ओर प्रवेश करने वाले मार्ग के मध्य नदरई तिराहा के सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार हो गया है। इस कार्य में करीब 20 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इस चौराहे का सौंदर्यीकरण होने से यहां का दृश्य पूरी तरह बदल जाएगा।
अलीगढ़ के कमिश्नर गौरव दयाल ने नदरई चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य को स्वीकृति दे दी है। यह कार्य 20,20687 रुपये की लागत से किया जाएगा। कासगंज में प्रवेश करते समय पहले इस तिराहे पर पूरा अतिक्रमण फैला हुआ है। सड़क पर लोगों की भीड़ भी एकत्रित रहती थी। प्रशासन ने पूर्व में ही इस तिराहे से पूरा अतिक्रमण हटवा दिया। तिराहा खाली हो गया।
यहां मौजूदा समय में पुलिस व यातायात पुलिस की पिकेट, तिराहे के मध्य में पेड़ के नीचे बैठती है। अब इस तिराहे का सौंदर्यीकरणहोगा, जिससे कासगंज में प्रवेश करते समय लोगों को खूबसूरत नजारा नजर आएगा। इस पार्क में हरियाली, फुलवारी के अलावा स्तंभ भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही ड्राइंग तैयार की जा रही है।
डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि सौंदर्यीकरण का कार्य विनियमित क्षेत्र की अवस्थापना विकास निधि से किया जाएगा। ये प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।