कासगंज के जिला चिकित्सालय में भर्ती मुठभेड़ में घायल बदमाश ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज में कोतवाली क्षेत्र के नौरथा मोड़ पर मध्यरात्रि के समय बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के साथी सहित दोनों को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस व एक बाइक बरामद की है। दोनों बदमाशों की पुलिस को मधुमक्खी पेटियों की डकैती की घटना में तलाश थी। दोनों पर 15- 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
15-15 हजारा का इनाम था घोषित
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि 31 जुलाई को अमांपुर मार्ग के बजीरपुर के बाग में मधुमक्खी का पालन कर रहे पंकज व उसके साथियों को बंधक बनाकर बदमाश मधुमक्खी की 80 पेटियों को लूट लिया। तीन बदमाशों को पुलिस ने पीछा करके तत्काल गिरफ्तार कर लिए थे। दो बदमाश राकेश निवासी ददवारी थाना बरला जनपद अलीगढ़ और रामवीर निवासी आलमपुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस फरार थे। फरार बदमाशों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बदमाशों ने गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कीं। सोमवार की रात्रि को बदमाशों के नौरथा इलाके में होने की सूचना मिली।
पहले बदमाशों ने की फायरिंग
इस सूचना पर कोतवाली निरीक्षक सिद्धार्थ तोमर और एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर हरिभान सिंह ने अपनी - अपनी टीम के साथ घेराबंदी किया। नौरथा मोड़ पर मध्यरात्रि के समय पुलिस ने दोनों बदमाशों को बाइक से जाते समय रुकने का इशारा किया। तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में पुलिस की गोली से बदमाश राकेश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा बाल बाल बच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाशी ली। उनके पास से एक तमंचा 315 बोर, 3 कारतूस, 5 प्रयोग किए गए कारतूस के खोखे और मिटे हुए नंबर की एक बाइक बरामद की जो चोरी की है।