फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में जली बसैत निवासी महिला की मौत

Thu, 02 Feb 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी।
विज्ञापन

गांव बसैत निवासी महिला राजस्थान के ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में जल गई। पति गांव ले आया और फिर मेडिकल कॉलेज सैफई ले गया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सठिगवां निवासी विजय बहादुर ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि बहन ममता की शादी गांव बसैत निवासी ग्रीश प्रजापति के साथ की थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति ग्रीश ममता के साथ राजस्थान के ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई करते थे। आरोप लगाया कि किसी बात से नाराज होकर बहनोई ने बहन को आग लगा दी। जली अवस्था में गांव ले आया। बहन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि घटना जहां हुई है, मुकदमा भी वहीं दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें