फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संभल को 2-0 से हराकर दिल्ली टीम बनी टूर्नामेंट विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। उस्ताद बदरुल हसन मेमोरियल नाइट वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन विकास खंड परिसर के समीप मैदान पर किया गया। इसमें फाइनल मैच में दिल्ली की टीम ने जीतकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।प्रथम सेमीफाइनल दिल्ली व मैनपुरी हॉस्टल के मध्य हुआ, जिसमें दिल्ली की टीम विजेता रही। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल संभल और एचआरसी संभल के मध्य हुआ। इसमें संभल की टीम विजेता बनी। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल विजेता टीमें दिल्ली और संभल की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम ने संभल की टीम को 2-0 से हराकर मैच जीत लिया। दिल्ली की टीम टूर्नामेंट विजेता बनी और ट्राफी अपने नाम कर ली। विजेता और उप विजेता टीमों को स्मृति चिह्न एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मैच रेफरी साकिब हुसैन, राजीव मिश्रा एवं कासिम इकबाल रहे। मैच में वाहिद हुसैन, वसीम वाहिद प्रधान गनेशपुर, नसीम वाहिद, असहाब हुसैन, सतीश गोस्वामी, जमाल अख्तर, योगेश गुप्ता, अनिल राठौर, विवेक राठौर, अरबाब वसीम, मोहसिन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें