कासगंज। शहर का लाल द म्यूट वेब सीरीज में गाइड की भूमिका निभा रहा है। यह वेब सीरीज महाराष्ट्र के रहस्यमय जंगल पर आधारित है। ओटीटी प्लेटफार्म पर इसके दो एपिसोड आ चुके है। वेब सीरिज में मौका मिलने से परिजनों में भी खुशी की लहर है।
वेब सीरीज में गाइड बने कुश जाजू शहर के ईएनटी चिकित्सक डा. मृदुल जाजू के पुत्र हैं। कुश ने बताया कि द म्यूट वेब सीरीज महाराष्ट्र राज्य में एक रहस्यमय जंगल की कहानी पर आधारित है। इस जंगल में काफी संख्या में लोग रहस्यम तरीके से लापता हो चुके हैं। जिनका आज तक कोई पता नहीं चला है। इस जंगह के रहस्य को लेकर ही यह वेब सीरीज बनी है।
इस वेब सीरीज का सीजन 1 चार एपिसोड का है। इसमें 5 यात्री जंगल का रहस्य जानने के लिए भ्रमण पर निकलते हैं। उनके मार्गदर्शन की भूमिका वह निभा रहे हैँ। इस वेब सीरीज के डायरेक्टर केटन पेंडसे है। वेब सीरीज ओटीटी प्लेट फार्म पर आ चुकी है।कुश के वेब सीरीज में आने से परिवार में खुशी की लहर है। उसके बाबा सर्वेश्वर जाजू, , पिता डा. मृदुल जाजू, मां विनय जाजू, बहन बरखा जाजू, भाई मुदित जाजू ने हर्ष जताया है।