आगरा के खंदौली में दीपक (22) की मौत का राज पुलिस जल्द खोल सकती है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस टीम रविवार को गांव पहुंची। शव मिलने वाले स्थान की जांच की और परिवार के लोगों से बात भी की।
रामनगर, खंदौली निवासी वीरेश कुमार दीक्षित थाने के चौकीदार हैं। वह शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने अमर उजाला टीम को बताया था कि बेटा दीपक 14 अगस्त की शाम को घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया। 16 अगस्त शाम को उसका शव घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित पोखर के किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत आया था साथ ही उसके गुप्तांग पर चोट थी। पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।