फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चौकी से 100 मीटर दूर नाले में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 31 May 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फाउंड्री नगर पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शनिवार सुबह फाउंड्री नगर पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना लगते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10 बजे राहगीरों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाले में पानी और कीचड़ अधिक होने के कारण पुलिस ने बुल्डोजर की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शव की स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही थी, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी पता किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें