फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फतेहपुर सीकरी में 21 गायों की रहस्यमयी तरीके से मौत, अब फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा राज

Wed, 25 Mar 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी के गांव दूरा में 21 गायों की मौत के मामले में विसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा होगा और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
गाय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुरी सीकरी के गांव दूरा की गोशाला से चरने गई गायों की मौत वजह फोरेंसिक जांच से साफ होगी। पशु पालन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा है। फोरेसिंक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ग्राम दूरा स्थित दुर्वासागढ़ गोशाला से 22 मार्च को करीब 60 गायें चरने गई थीं। उनमें से 21 की मौत हो गई। कुछ गायों को उपचार के बाद बचा लिया गया। एक मृत गाय को गोशाला मालिक महावीर सिंह पोस्टमार्टम के लिए मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विवि ले गए थे। वहां से बिना पोस्टमार्टम वापस कर दिया गया।

सीवीओ डीके पांडे ने बताया कि गायों की मौत का कारण विषाक्त पदार्थ लग रहा है। विसरा की रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें