इसरार अहमद ने ईद के दौरान भी सामाजिक दूरी का पालन करने एवं मास्क का प्रयोग करने का आह्वान किया। मदीना कालोनी स्थित मस्जिद में मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी, शाही मस्जिद में मौलाना मोहम्मद आरिफ, आगासाहब की मस्जिद में मौलाना फारुक, करबला में वकील अहमद, मक्का मस्जिद में मौलाना आमीन अख्तर, गालिबनगर में मौलाना तनवीरउल कादरी, शीशग्रान में मुफ्ती हुजैफा ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा कराई।
शहर के प्रबुद्धजन,समाजसेवी रहे सक्रिय
कोरोना संक्रमण के दौरान जुमा अलविदा की नमाज में कहीं भीड़ एकत्रित नहीं होने पाए इसके लिए शहर की प्रमुख मस्जिद के मौलाना की ओर से पहले ही अपील की गई थी। इसके साथ समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन सक्रिय थे। वहीं अलविदा नमाज को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स सक्रिय दिखाई दिया।