फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मुस्लिमों ने दिया डॉ. विनोद को कंधा, 'राम नाम' बोलते हुए निकाली अंतिम यात्रा

Sun, 20 Sep 2020 10:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मुस्लिमों ने डॉ. विनोद की अर्थी को दिया कंधा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को मानवता और सद्भावना की मिसाल देखने को मिली। गरीबों का निशुल्क इलाज करने वाले समाजसेवी चिकित्सक विनोद कुमार गुप्ता का बुधवार रात को निधन हो गया। उनकी शवयात्रा में हिंदू-मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुस्लिमों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और 'राम नाम सत्य है'...बोलते हुए अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचाया। 
विज्ञापन

2 of 5
डॉक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
डॉ. विनोद कुमार गुप्ता (70 वर्ष) कई वर्षों से मुस्लिम बहुल क्षेत्र नाले की पुलिया पर क्लीनिक का संचालन कर रहे थे। वह अविवाहित थे। उनके तहेरे भाई शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में रहते हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि डॉ. विनोद कुमार ने कभी भी गरीबों से फीस नहीं ली। मुस्लिम समाज के लोग उनके मुरीद थे। 
विज्ञापन

3 of 5
डॉक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी जर्रार अहमद राजू ने बताया कि बुधवार रात को डॉ. विनोद कुमार की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर शिकोहाबाद निवासी डॉ. विनोद के ताऊ के पुत्र मोतीलाल और सुरेंद्र बाबू यहां पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मिलकर डॉ. विनोद के अंतिम संस्कार की तैयारी की। 

4 of 5
मुस्लिमों ने दिया डॉ. विनोद की अर्थी को कंधा - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को डॉ. विनोद की अंतिम यात्रा में हिंदू-मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुस्लिमों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और राम नाम सत्य है....बोलते हुए श्मशान घाट पहुंचे। अंत्येष्टि स्थल पर डॉ. विनोद कुमार के तेहरे भाई सुरेश बाबू ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तहेरे भाई ने दी चिता को मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि क्या फर्क पड़ता है कि कौन मरा, सिर्फ इतना जानते हैं इंसान की मौत हुई और इंसानियत के लिए ये काम किया। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, आतिफ खां, फिरोज खां, हिकमत उल्ला खां आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें