फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत के लिए तोड़ी मजहब की दीवार, 'उमर' ने 'अमर' बनकर लिए सात फेरे

Sun, 22 Sep 2019 04:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा में 13 सितंबर को चौबियापाड़ा से लापता हुई युवती ने शादी कर ली है। जिस उमर फारुकी के खिलाफ लड़की के परिवार वालों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, लड़की ने उसी से विवाह रचाया है। आर्य समाज रीति-रिवाज से की गई शादी के प्रमाण भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। वो उमर फारुकी की जगह अब अमर आर्य हो गया है। साथ की लड़की ने पुलिस कप्तान को पत्र भेजकर कहा है कि वो अपनी मर्जी से गई है और दोनों ने शादी कर ली है। लिहाजा किसी को परेशान न किया जाए। वहीं, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। 

चौबियापाड़ा से युवती के अगवा होने को लेकर कई दिनों तक तनातनी रही थी। युवती के पिता ने कोतवाली में सदर बाजार के उमर फारुकी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। क्योंकि दोनों अलग-अलग संप्रदाय के थे। पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, पर युवती और आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार को हाईकोर्ट का आदेश मिलते ही कोतवाली पुलिस बैकफुट पर आ गई। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को प्रयागराज पहुंचकर प्रेमी युगल ने आर्य समाज रीति रिवाज से विवाह कर लिया था। 

पुलिस को जो प्रमाण इन लोगों ने उपलब्ध कराया है उसके मुताबिक युवक ने धर्म परिवर्तन करते हुए विवाह रचाया है। वो उमर फारुकी की जगह अमर आर्य हो गया है। इसी दिन हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बालिग होने के साक्ष्य प्रस्तुत किए। 

19 सितंबर को हाईकोर्ट के दोनों के गिरफ्तारी पर स्टेट के आदेश की कॉपी प्राप्त हो गई है। हाईकोर्ट ने विवेचना में दोनों के सहयोग की बात भी कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें