सरहद शहीद हुए मथुरा के पुष्पेंद्र सिंह का स्मारक 150 वर्ग गज जमीन पर बनेगा। इसके लिए जमीन की खरीद की गई है। इसमें नजीम खान ने 50 गज जमीन अपनी दी तो शेष 100 गज जमीन पूर्व प्रधान प्रीतम और शहीद के रिश्तेदार पदम सिंह का सहयोग मिला है।
शहीद पुष्पेंद्र सिंह का परिवार भूमिहीन होने के कारण शव के अंतिम संस्कार के लिए भी जमीन नहीं मिली। प्रशासन और ग्रामीणों ने जमीन की तलाश मंगलवार को सुबह से ही शुरू कर दी थी, लेकिन शहीद परिवार के अलावा ग्राम पंचायत पर भी खाली जमीन नहीं मिली।
ऐसे में शहीद स्मारक के लिए जमीन की खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई। सौंख गोवर्धन रोड पर जमीन की तलाश की गई। यह जमीन नजीम खान की है। नजीम खान ने स्मारक के लिए 150 वर्गगज जमीन में से 50 वर्ग गज जमीन मुफ्त देने की बात की। बाकी के लिए 3.50 लाख रुपये का सौदा हुआ।