फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब-ए-बरात: घरों में ही की इबादत

विज्ञापन
कोसीकलां में शब-ए- बारात के पर्व को लेकर मुस्लिम लोगों से वार्ता करते एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद, सीओ? - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन की वजह से मुस्लिम समुदाय ने बृहस्पतिवार को शब-ए-बरात पर घरों में रहकर ही इबादत की। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी रातभर मुस्लिम बस्तियों में घूमकर घर से बाहर न निकलने की अपील करते रहे।
विज्ञापन

शब-ए-बरात के दौरान बृहस्पतिवार की रात को कोई सड़कों पर नजर नहीं आया। सभी ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की। मुस्लिम पूरी रात इबादत में मशगूल रहे। इस महामारी से निजात पाने के लिए दुआ करते रहे। इबादत के दौरान भी सामाजिक दूरी का पालन किया गया।
सराय शाही मस्जिद के इमाम मौलाना जर्रार हुसैन ने कहा कि इस रात घरों के अंदर ही रहकर खुदा की इबादत की की। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का एक यही सबसे बेहतर तरीका है कि हम अपने-अपने घरों में रहें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शब-ए-बरात गुनाहों से निजात की रात है। सच्चे दिल से तौबा करने वालों को रब माफ कर देता है। वही एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद, सीओ जगदीश कालीरमन, एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह फोर्स सहित मुस्लिम बस्तियों में जाकर संभ्रात लोगों से वार्ता कर घरों में रहकर त्यौहार मनाने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें