फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रक चालक का एक हत्यारोपी गिरफ्तार, लेनदेन के विवाद में किया कत्ल; अन्य की तलाश जारी

Fri, 05 Jan 2024 05:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

रुपयों के लेनदेन के विवाद में ट्रक चालक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके शरीर पर कपड़े तक नहीं छोड़े और सर्द रात में बीच सड़क पर फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
थाने पहुंचे परिजन और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के गांव भैंडी निवासी ट्रक चालक के एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी की मदद से थाना पुलिस दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन


गांव भैंडी निवासी ट्रक चालक विंकल (24) की उसके ही दोस्त अनिल यादव निवासी उजीरपुर एका ने अपने साथियों रणजीत, विक्रम, मोहित निवासीगण खुदादादपुर थाना जसराना, पुष्पेंद्र नगला नथुआ, संगीत उर्फ सुरजीत निवासी नगला मांधाती थाना एका, सुमित उर्फ काले निवासी नगला तुरसी थाना जसराना, नीटू निवासी जोधपुर थाना एका ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी तो एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

पुलिस ने नगला नाथुआ निवासी पुष्पेंद्र को बड़ागांव पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक कार भी बरामद हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


कई पहलुओं पर चल रही जांच
मृतक के बड़े भाई राहुल यादव ने विंकल की हत्या के आरोप में आठ लोगों को नामजद किया है। हत्या के पीछे रुपये का लेन देन होने की बात कही। आरोप था कि मृतक के अनिल पर रुपयों की उधारी थी। उधारी के रूपये लेने के लिए वह अपने भाई के साथ गया था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपियों को गिरफ्तारी शुरू कर दी है, साथ ही हत्या के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें