फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हत्यारोपी ससुर की जमानत खारिज

Fri, 14 Jul 2023 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी ससुर की जमानत खारिज
विज्ञापन



मैनपुरी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पुत्रवधू की हत्या करने क आरोपी ससुर की जमानत अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां ने खारिज कर दी है। ससुर ने जेल में रहते हुए जमानत पाने के लिए आवेदन किया था।

थाना कोतवाली के चौहानपुर निवासी संजीव की शादी 26 अप्रैल 2018 को रिंकी के साथ हुई थी। 28 जून 2023 को रिंकी की मृत्यु हो गई। रिंकी के भाई ने पति और ससुर रक्षपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने रक्षपाल को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षपाल ने जमानत पाने के लिए आवेदन किया। जमानत की सुनवाई अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां के न्यायालय में हुई। एडीजीसी विपिन कुमार चतुर्वेदी तथा पुष्पेंद्र दुबे ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने का विरोध किया। अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां ने ससुर रघुवीर की जमानत खारिज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें