फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर महिला का शव नेशनल हाइवे के पास फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह नेशनल हाईवे (जीटी रोड) के पास एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। आशंका है कि सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे तभी हाईवे से करीब 100 मीटर दूर लक्ष्मणपुर लिंक मार्ग किनारे महिला का शव पड़ा देखा। उसके शरीर पर हल्के हरे रंग की साड़ी थी और उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के आसपास थी। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास किए। पहचान न होने पर पुलिस ने शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ ने बताया कि महिला के सिर पर वार किया गया है। पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
लापता महिलाओं की मांगी जानकारी
सीओ ने बताया कि समीपवर्ती जनपद के थानों से संपर्क किया गया है। उनसे हाल ही में लापता हुई महिलाओं से संबंधित जानकारी मांगी गई है। आसपास के गांव में तस्वीर के जरिए पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें