फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसी लड़के से बात करने के शक में कर दी हत्या

Thu, 18 May 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगला पजाबा निवासी किशोरी की जलाकर हत्या करने वाले आरोपी अंकित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि वह किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था। शक था कि वह किसी लड़के से बात करती है। इसी वजह से उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया।कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा में मंगलवार की दोपहर एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक अंकित ने पड़ोस की ही रहने वाली 17 वर्षीय शिल्पी को मिट्टी का तल डालकर जिंदा जला दिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उक्त घटना के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं तीन टीमें आरोपी की तलाश के लिए लगाई गई थीं। बुधवार की सुबह पुलिस ने एक सूचना पर आरोपी अंकित को करहल चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर जब पूछताछ की गई तो उसने जो कहानी बयां की, उसे सुन सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि वह पड़ोस की रहने वाली शिल्पी से बेहद प्यार करता था। उसे पता चला कि वह किसी लड़के से बात करती है। यह बात उसे नागवार गुजरी और वह मंगलवार की दोपहर शिल्पी के घर हकीकत जानने के लिए गया। पूछने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने शिल्पी से हाथापाई कर दी। विरोध करने पर उसी के घर में रखे डिब्बे से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। बाद में पता चला कि शिल्पी की मौत हो गई है। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें