फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: पोस्टमार्टम में नहीं खुल सका युवक और किशोरी की मौत का राज, लड़की की जंगल में मिली थी लाश

Fri, 20 Sep 2024 07:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

किरावली के जंगल में किशोरी की लाश मिली थी, वहीं युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। दोनों की मौत को लेकर अभी तक विषाक्त का सेवन करने से होना माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना किरावली के मलिकपुर गांव स्थित जंगल में मिले युवक और 16 वर्षीय किशोरी की माैत का राज पोस्टमार्टम में नहीं खुल सका। दोनों का विसरा सुरक्षित रखा गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विसरा जांच होगी। उधर, किशोरी के पिता ने बेटी की हत्या में मृतक युवक सहित 3 को नामजद किया है।
विज्ञापन




 

पुलिस का कहना है कि दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाया या फिर खिलाया गया? इसकी जांच की जा रही है। परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उधर, गांव में अंतिम संस्कार के दौरान तनाव की आशंका पर पुलिस फोर्स तैनात रही। बृहस्पतिवार शाम तकरीबन 4:15 बजे मलिकपुर गांव के जंगल में 21 वर्षीय बलदाऊ और किशोरी पड़ी मिली थी। किशोरी की माैत हो चुकी थी। युवक की सांसें चल रही थीं। दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। बलदाऊ को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दाैरान रात 12:30 बजे उसकी भी माैत हो गई। घटनास्थल पर एक शीशी मिली थी, जिसमें कीटनाशक होने की आशंका है। इसे पुलिस ने कब्जे में लिया था।

 

उधर, शुक्रवार शाम को शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। इस दाैरान पुलिस भी माैजूद रही। बलदाऊ और किशोरी का अलग-अलग स्थान पर अंकित संस्कार किया गया।

 
विज्ञापन

जबरन जहर पिलाने का आरोप
मामले में किशोरी के पिता ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि बेटी को गांव का बलदाऊ, उसका दोस्त योगेश और एक अन्य ले गए थे। उन्होंने बेटी को जबरन जहर पिलाकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण पता नहीं चला है।परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि युवक के मोबाइल को कब्जे में लिया है। उसकी काॅल डिटेल खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें