फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 रूपये के लिए हत्या, चार दिन में एक भी गिरफ्तारी नहीं

Mon, 15 May 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
20 रुपये के रिचार्ज कूपन को लेकर कर दी हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आगरा पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। थाना सिकंदरा पुलिस गैलाना में चार दिन पहले हुई दुकानदार उदयराम जैन की हत्या के मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे आहत परिवारीजनों के साथ अन्य लोगों ने रविवार को मौन जुलूस निकाला। हाथों में बैनर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


उनके बैनरों पर ‘योगी सरकार, पुलिस लाचार’ ‘आगरा पुलिस हाय-हाय’ ‘हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो’ ‘बेबसों और गरीबों पर हो रहे कत्लेआम नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे’ ‘जैन समाज अहिंसक है कायर नहीं’ ‘न्याय दो न्याय दो न्याय दो’ आदि नारे लिखे थे। बता दें, उदयराम जैन की 11 मई को घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

उनका क्षेत्र के ही एक परिवार से 20 रुपये के रिचार्ज कूपन को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में उनकी हत्या की गई। इस मामले में मृतक के बेटे वेदप्रकाश ने सनी सिकरवार, उसके दो भाई और मां सुशीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक के परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में तेजी नहीं दिखा रही है। आरोपियों को बचने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


 पुलिस ने दबिश भी नहीं दी है। रविवार को उठावनी थी। इसलिए परिवारीजनों ने गैलाना स्थित घर से लेकर एलआईसी पार्क तक मौन जुलूस निकाला। पुलिस की लापरवाही के विरोध में हाथों में काली पट्टी भी बांधी। इस दौरान क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें