मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के लोटस गार्डन की पार्किंग में रविवार रात को शराब लाने की मना करने पर राहुल की गोली मारकर हत्या की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने गोली मारने का कारण पुलिस को बताया। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह ने बताया कि रविवार रात को लोटस गार्डन की पार्किंग में हाईवे थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी राहुल की गोली मारकर हत्या की गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने चांदी कारोबारी अखिल पटना, उसके पुत्र सक्षम समेत अन्य परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की थी। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर गोकुल रेस्टोरेंट आईएसबीटी के पास से राधा ऑर्चिड कॉलोनी निवासी शुभम, जयसिंहपुरा के गणेश टीला निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने राजस्थान नंबर की शुभम की कार भी बरामद कर ली।
ये भी पढ़ें - Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर में इस कदर उमड़ी भीड़, तीन महिलाएं हुईं बेहोश, पंजाब से आए बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत