फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में युवक की हत्या, सीने में दाग दीं गोलियां

Wed, 07 Feb 2018 08:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में जुल्हैंदी सीमा के समीप मंगलवार देर शाम खेत देखने जंगल में गए गांव राल निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली सीने से सटाकर मारी गई।
विज्ञापन


गोली युवक के आरपार हो गई। हत्या की वजह तो साफ नहीं हो सकी है, लेकिन मरने वाले के ससुर और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कोतवाली वृंदावन के गांव राल निवासी महावीर (25) पुत्र प्रह्लाद खेती करता था। मंगलवार देर शाम महावीर बाइक से जुल्हैंदी सीमा के समीप अपने खेत देखने गया था। यहां महावीर की सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन

परिजनों को खबर मिली तो कोहराम मच गया। सभी खेतों पर पहुंच गए। आननफानन में उसे नयति हास्पिटल लेकर पहुंचे। यहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

परिजन चीख-चीखकर मृतक के ससुर और साले पर हत्या का आरोप मढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि सात साल पहले महावीर का विवाह हुआ था। उसके बाद से ससुरालीजनों से विवाद चल रहा है। 

मृतक के भाई रवि ने थाना फरह के गांव कुरकंदा निवासी कमल सिंह और साले मुकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराई है। एसएसआई अवधेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें