फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर नाले में फेंका गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सिक्योरिटी गार्ड की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को बीएसए कॉलेज के पास नाले में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसका खुलासा किया है। हालांकि अभी हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है लेकिन माना जा रहा है कि अवैध संबंधों में बाधक बनने पर हत्या की गई है। अब पुलिस ने परिवार वालों को मुकदमा दर्ज कराने के
विज्ञापन

लिए बुलाया है।
मंगलवार की सुबह बीएसए कॉलेज के पास नाले में टोंटी फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड संजय शर्मा (44) राजेंद्र शर्मा निवासी सौंख पचावर (महावन) का शव मिला था। मृतक की पत्नी पिंकी और भाई सोनू ने संजय के रूप में शिनाख्त की थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गला घोंटकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की गई थी और उसके शव को नाले में फेंका गया था। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों को मुकदमा दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की हत्या
मथुरा। सिक्योरिटी गार्ड फिलहाल महोली रोड पर आशापुरी कालोनी के पास परिवार के साथ रह रहा था। 22 जून को सिक्योरिटी गार्ड ने टोंटी फैक्टरी से नौकरी छोड़ दी थी। दूसरी नौकरी की तलाश में घूम रहा था। एक दिन पहले मृतक और मृतक के भाई सोनू को धमकी भी मिली थी।
मोबाइल भी हत्यारोपियों ने हथिया लिया या फिर अपने साथ ले गए। पुलिस मोबाइल मिलने से इंकार कर रही है, जबकि परिजन मोबाइल मृतक के साथ होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें