फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की हत्या: शादीशुदा महिला को तीन बार हुआ प्यार...दो की सहायता से तीसरे का कत्ल; वजह जान पुलिस भी सन्न

Thu, 30 May 2024 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में नरेंद्र हत्याकांड को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। नरेंद्र की हत्या उसकी ही प्रेमिका ने की थी। दरअसल उसे नरेंद्र के बाद दो अन्य लोगों से प्यार हो गया था। इसके साथ ही वो नरेंद्र से उधार ली गई रकम भी वापस नहीं करना चाहती थी। 
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा करहल के गांव राउरी चमरपुरा के रहने वाले नरेंद्र कुमार की हत्या गांव नानमई की महिला ने रुपये की जरूरत पूरी होने के बाद प्रेमी के साथ मिल कर की थी। महिला और प्रेमी व एक सहयोगी शव को ठिकाने लगाने में कामयाब नहीं हो सके थे। बुधवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर नरेंद्र हत्याकांड का खुलासा किया। महिला और उसके साथी को जेल भेजा है।
विज्ञापन


 

गांव राउरी चमरपुरा के नरेंद्र कुमार संपन्न परिवार से थे। करीब चार साल पहले गांव नानमई की शादीशुदा महिला मनू ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। दोनों के बीच रुपये का लेनदेन भी होता था। इस बीच मनू के एक और प्रेमी अभय उर्फ भूरा निवासी गांव गढिया को ये संबंध नागवार गुजर रहे थे। इस बीच नरेंद्र का शव 6 मई को गांव नानमई के पास तालाब किनारे मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। बाइक और मोबाइल फोन भी घटनास्थल से कुछ दूर मिले थे। बुधवार को एसपी विनोद कुमार ने नरेंद्र हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया।

 

एसपी ने बताया कि सीओ करहल संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक करहल ललित भाटी सर्विलांस की मदद से अज्ञात हत्याकांड के खुलासे में लगे थे। मनू देवी और ऋषि कुमार निवासी मोहल्ला काजी पश्चिमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों से जब पूछताछ की गई तो नरेंद्र की हत्या का सच सामने आ गया।

 
विज्ञापन

मनू ने बताया कि घटना वाली रात उसने प्रेमी अभय उर्फ भूरा के साथ योजनाबद्ध तरीके से नरेंद्र को घर पर बुलाया। वहां पर शराब का दौर चला। देर रात जब नरेंद्र अधिक नशे में हो गया तो उसके साथ अभय और ऋषि ने डंडों से पीट कर नरेंद्र की हत्या कर दी। शव को घर से करीब 500 मीटर दूर डाल दिया। मृतक की बाइक और मोबाइल फोन नगला प्रेमी बंबा के पास फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि आरोपी महिला के नरेंद्र और अभय दोनों से ही अवैध संबंध थे। अब नरेंद्र मनू और अभय के रिश्ते के बीच रोड़ा बन रहा था। जिस कारण से उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें