फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा में झोपड़ी में सो रहे ग्रामीण वासुदेव की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ जलेसर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मामले की रिपोर्ट मृतक के बेटे ने थाना अवागढ़ में नामजद दर्ज कराई है। हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया गया है। गांव वीरनगर दलित वासुदेव (50) के खेत में एक कंपनी का टावर लगा हुआ है। 

वहीं उसकी झोपड़ी है। बुधवार रात को उसी झोपड़ी में सो रहा था। उसी समय रात को उसकी कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब मृतक की पत्नी सोनश्री वहां पशु बांधने के लिए गई। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तभी उसने पति का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ देखा। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने इलाका पुलिस को दी। 

जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ जलेसर अशोक कुमार के साथ ही अवागढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वही मृतक के बेटे सुरजीत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चरनसिंह निवासी नावली अवागढ़ पर गोली मारकर हत्या का की है। पिता से चरनसिंह ने दस बीघा जमीन का बैनामा करा लिया था। 

जिसके रुपये उस पर उधार थे। जिन्हें मांगने पर तीन दिन पहले चरनसिंह ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। इस तरह से परिजन जमीनी के रुपयों के लेनदेन में ग्रामीण की हत्या होने की बात कह रहे हैं।  
विज्ञापन

बेटी की होने वाली है शादी

वासुदेव की दो बेटी ललिता और रीना की अगले माह 29 अप्रैल को एक साथ शादी है। बेटियों की शादी के लिए ही उसने खेत बेचा था। 

जिसके लिए वह जमीन खरीदने वाले चरन सिंह से रुपयों की मांग कर रहा था। बेटियों की डोली उठाने से पहले पिता की अर्थी उठ गई। जिसे लेकर परिजनों में चीत्कार मचा हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें