आगरा के नामनेर चौराहे पर आसिफ उर्फ बंटी की हत्या शराब पीने के दाैरान युवकों में हुए झगड़े में गई थी। पुलिस ने दो आरोपी छोटू उर्फ भोला और उदित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों शराब के ठेके के बाहर शराब पी रहे थे। तभी तीनों में झगड़ा हो गया। गालीगलाैज पर मारपीट शुरू हो गई। आसिफ के सिर में सरिया मारकर हत्या कर दी। मंगलवार को क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई। पुलिस की माैजूदगी में ही अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
नामनेर चौराहे पर सोमवार को कुतलूपुर निवासी आसिफ पर दो युवकों ने डंडों और सरिया से हमला बोला था। उसे घायल अवस्था में आरोपी छोड़कर भाग गए थे। परिजन ने आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता लियाकत अली की तहरीर पर थाना रकाबगंज में केस दर्ज हुआ था।
एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि आसिफ की हत्या के दो आरोपी छोटू उर्फ भोला निवासी राजपुर चुंगी और उदित निवासी हिमायुपुर थाना दक्षिण फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। दोनों ने शराब पीने के दाैरान गालीगलाैज के बाद झगड़े की बात कही है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आसिफ का शव मंगलवार को दोपहर में घर पहुंचा। इस पर चीख-पुकार मच गई। बस्ती में तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रहा। आसिफ के चचेरे भाई रहीस ने बताया कि चाचा लियाकत के तीन बेटे में आसिफ सबसे बड़ा था। एक भाई इरफान की पहले ही मौत हो चुकी है। छोटा भाई मजदूरी करता है। उधर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी नेता रिजवान रईसउद्दीन (प्रिंस) पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात की। शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद की।