एडीजी और आईजी भी पहुंचे
घटना के बाद मथुरा-एडीजी अजय आनंद और आइजी राजा श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम को देखकर दोनों अफसरों ने मृतका डॉक्टर खुशबू अग्रवाल की बेटी सानवी से पूछताछ करके पूरी जानकारी जुटाई। रविवार तक हत्याकांड का खुलासा करने का समय दिया गया। इसके लिए हाईवे पुलिस समेत चार टीमें लगाई गई हैं। शुरुआत में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, पर पुलिस खुलासा नहीं कर रही।
लूट का मामला नहीं लगता
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मामला लूट का नहीं लग रहा। जिस तरह से घटना हुई है, उससे साफ है कि हत्या करने के लिए ही वह आया था। जल्द ही हकीकत से पर्दा हट जाएगा।
बदमाश ने किए कई वार
खुशबू अग्रवाल पर चाकू से कई वार किए गए। कमरे में फर्श पर खून ही खून बिखरा था। खुशबू फर्श पर पड़ी थीं। शरीर पर जिस तरह वार किए गए हैं, उससे लग रहा है कि बदमाश को किसी का खौफ नहीं था।