फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से साधु की निर्मम हत्या, मंदिर के पास मिला खून से लथपथ शव

Sat, 08 Dec 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे बनी बगीची में शुक्रवार की देर रात को एक साधु को धारदार हथियार से गोदकर मार डाला। साधु का शव मंदिर के पास बने कमरे में पड़ा मिला। 
विज्ञापन


हत्या की वजह तो फिलहाल साफ नहीं हो सकी है लेकिन जिस तरह से बेरहमी से कत्ल किया गया है। उससे लगता है कि साधु ने कातिलों के साथ संघर्ष किया है। पिछले 20 साल से साधु बगीची में रहकर मंदिर की देखभाल कर रहा था। 
 
कोसीकलां के मोहल्ला रामनगर में आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन किनारे एक बगीची है। इस बगीची में एक मंदिर है और बगल में ही एक कमरा बना हुआ है। इस मंदिर की देखभाल कमलदास (70) उर्फ भप्पू किया करते थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोसीकलां का रहने वाला था साधु

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 20 साल से कोसीकलां निवासी कमलदास इस बगीची में रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि शनिवार की तड़के कुछ लोगों ने सूचना दी कि बगीची में बने कमरे में कमलदास का शव पड़ा है। 

साधु के पेट और सीने पर किसी चाकू धारदार हथियार से वार किए गए हैं। शरीर पर जख्मों के कई निशान हैं। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए कमरे की तलाशी ली। पूरी बगीची छान मारी लेकिन मौके से कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे कातिलों तक पहुंचा जा सकता। 

पुलिस मान रही है कि कुछ नशेड़ी किस्म के लोग बगीची में आए होंगे और किसी बात पर कमलदास से उलझ गए। विरोध करने पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। बगीची के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें