सर्वेश हत्याकांड में युवक को झूठा फंसाए जाने की शिकायत करने पहुंचे सर्व ब्राह्मण समाज के लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मोहल्ला खरगजीत नगर में हुई अनुसूचित जाति के युवक की हत्या में निष्पक्ष जांच कराने की मांग सर्व ब्राह्मण महासभा ने
की है। शुक्रवार को महासभा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पांडेय के नेतृत्व में एसपी से मिले। एसपी को दिए गए ज्ञापन में कहा छह सितंबर को युवक की कुछ लोगों ने पिटाई की थी। जिससे उसकी मौत हो गई।
मोहल्ले का ही हृदेश मिश्रा बीच वचाव करने गया। जिसे मोहल्ले के कई लोगों ने देखा। बाद में पुलिस ने हृदेश को ही युवक की हत्या के आरेाप में जेल भेज दिया है। हृदेश के निर्दोष होने के संबंध में मोहल्ले के कई लोगों ने शपथ पत्र भी दिए हैं। ज्ञापन के साथ शपथ पत्र भी एसपी को दिए गए हैं। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। छोटेलाल, शिवाल सिंह, अबधेश भदौरिया, गोपाल दीक्षित, प्रवीन मिश्रा, अंजू चौहान, अरविंद सिंह, रामकुमार पांडेय, माधुरी मिश्रा, सपना मिश्रा, भुवनेश कुमार, प्रदीप चौहान मौजूद रहे।