फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन दो हत्याएं खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में एक दिन में दो हत्याएं अंजाम दी गईं, लेकिन पुलिस पांच दिन बीतने के बाद भी अभी तक खाली हाथ है। पुलिस न तो अब तक नामजद किए गए किसी भी आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है।
विज्ञापन

सात जुलाई की सुबह कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी 62 वर्षीय गजराज सिंह लोधी का शव घर से कुछ दूर खेत पर मिला था। उनकी सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। सुबह जब बेटी चाय देने के लिए पहुंची तब परिजनों को वारदात की जानकारी हो सकी थी। मामले में मृतक के पुत्र नितिन ने रिश्ते के चाचा धर्मेंद्र के विरुद्ध रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस न तो अब तक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है न ही अभी तक वारदात का खुलासा ही कर सकी है।
वहीं दूसरी वारदात सात जुलाई की रात अंगौथा मार्ग पर गांव ब्रजपुर के पास हुई थी। ब्रजपुर निवासी रोहित यादव व पत्नी ज्योति को हमलावरों ने घर वापस लौटते समय गोलियों से भून दिया था। ज्योति की सैफई ले जाते समय मौत हो गई थी। वहीं रोहित का उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। रोहित के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था कि प्रेम विवाह करने की वजह से ज्योति के परिजनों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लगातार नामजद लोगों की तलाश कर रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस शीघ्र ही घटनाओं का खुलासा करेगी।
भानू प्रताप, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें