फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला रेतकर हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

विज्ञापन
04एमएनपी-30-कुर्रा के गांव बांसक नहर पुल के पास महिला का शव मिलने से मौके की जांच करते एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार की सुबह बांसक नहर पुल के पास झाड़ियों में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या गला रेत कर की गई है। साथ ही उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी भी बंधी मिली है। वहीं, उसके शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना दे दी है। थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार की सुबह पीपोर गांव के लोगों ने महिला का शव गांव से कुछ दूरी पर बांसक नहर पुल के पास झाड़ियों में पड़ा देखा।
मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने शव को कब्जे में लिए और शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जानकारी होने पर एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस की पहली प्राथमिकता महिला के शव की शिनाख्त कराने की है। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या क्यों और किसने की। फिलहाल शव को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। -अजय शंकर राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें