फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कत्ल: चांदी कारीगर का सिर कुचलकर बर्बरता से मारा...ऐसे हाल में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 19 Oct 2024 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

थाना एत्माद्दौला से चंद कदमों की दूरी पर स्थित नर्सरी  में एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला। व्यक्ति के सिर पर किसी वास्तु से प्रहार कर हत्या करने की आशंका है। सुबह-सुबह क्षेत्र में शव की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। 
 
विज्ञापन
चांदी कारीगर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला थाने से 50 गज की दूरी पर नर्सरी में चांदी कारीगर सोबरन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह मूल रूप से हाथरस के सहपऊ के रहने वाले थे। सिर व चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया। शनिवार सुबह नर्सरी के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन






 

एत्माद्दौला थाने के पास अशोक कुशवाह की शिव शक्ति नर्सरी, उनके भाई सुभाष कुशवाह की हरिओम के नाम से नर्सरी है। दोनों नर्सरी के बीच संकरा रास्ता है। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे चौकीदार भगवान सिंह ने रास्ते में लहूलुहान शव पड़ा देखा। चेहरा और सिर कुचला था। पास ही मोबाइल भी पड़ा था। सूचना पर थाने की पुलिस पहुंची। मृतक के मोबाइल से परिजन से बातचीत हुई। आधार कार्ड से मृतक की पहचान सोबरन सिंह (43) निवासी सीता नगर, एत्माद्दौला के रूप में की गई।

सोबरन के कपड़ों में कीचड़ लगा था। नर्सरी में पैरों के निशान थे। आशंका है कि जान बचाने के लिए सोबरन नाले में कूदा था। वहां से निकालने के बाद उसकी हत्या की गई। शनिवार दोपहर गांव लोधई, सहपऊ हाथरस से सोबरन की पत्नी सीमा व परिजन आगरा पहुंचे। सीमा ने बताया पति नमक की मंडी में एक कारखाने में चांदी की पायल बनाते थे। करीब 20 साल से सीता नगर में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रह रहे थे।

दो वर्ष पहले गांव में अपना मकान बनने के बाद वह तीनों बच्चों को लेकर वहां चली गई। सोबरन अकेले रह रहे थे। पत्नी ने बताया कि किसी से रंजिश नहीं थी। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है।

 

टूटी झाड़ियां, शराब की बोतलें मिलीं
घटनास्थल पर पुलिस को टूटी झाड़ियां, पेड़ की पत्तियां और मिट्टी पर घसीटे जाने के निशान मिले। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले सोबरन सिंह ने संघर्ष किया है। कपड़े कीचड़ से सने मिले हैं। शराब की बोतलें आदि मिलने से माना जा रहा है कि शराब पार्टी भी की गई थी।
 
विज्ञापन

रात से नहीं उठा फोन, परिजन परेशान
पत्नी सीमा ने बताया कि पति सोबरन रात 9 बजे तक कमरे पर आ जाते थे। रात 10:30 बजे उनकी पति से रोज बात होती थी। शुक्रवार रात को वह रात 1 बजे तक पति को लगातार कॉल करती रही लेकिन रिसीव नहीं हुई। सुबह दोबारा कॉल करना शुरू किया तो पुलिस ने रिसीव किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें