फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के अंदर कत्ल का मामला: चार साल बाद तीन हत्यारों को मिली सजा, आजीवन रहेंगे जेल में

Sat, 17 Feb 2024 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एटीएम केबिन में हत्या के तीन दोषियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी थी। 
 
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में बाजार से घर जा रहे युवक पर गांव के युवकों ने रंजिश के चलते हमला बोल दिया। पीड़ित जान बचाने के लिए एटीएम के केबिन में घुसा था। इसके बावजूद भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


जिला जज विवेक संगल ने धांधूपुरापुरा निवासी राजकुमार नागर, राजू और कागारौल के गांव गढ़ी फेतिया निवासी पवन कुमार को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास के साथ 30 हजार रुपये के दंड की सजा सुना दी।

धांधूपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह ने ताजगंज थाने में तहरीर दी थी। बताया कि वह 12 दिसंबर 2018 को रात 11 बजे बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में शिल्पग्राम तिराहे के पास देखा कि गांव के राजू, पवन, हेतम सिंह और सोनवीर कुछ अज्ञात लोगों के साथ छोटे भाई रवि कुमार की लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे थे। भाई जान बचाने के लिए चौराहे पर लगे बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में घुस गया।
विज्ञापन


 आरोपियों ने एटीएम केबिन के अंदर घुसकर पीट-पीटकर भाई की हत्या कर दी। मामले में राजू, सोनवीर, पवन कुमार, हेतम सिंह, राजकुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। गवाह और साक्ष्य के अभाव में अदालत ने सोनवीर, हेतम सिंह को बरी कर दिया। अभियोजन की तरफ से डीजीसी बसंत गुप्ता और एडीजीसी देवी सिंह सोलंकी ने तर्क दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें