पहले ही दी गई थी धमकी
आरोपियों ने हत्या की वारदात करने से पहले फोन पर धमकी भी दी थी। जिसका ऑडियो वायरल हुआ। एफआईआर में इसका जिक्र किया गया है। धमकी की वजह से पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ था। खेत में पानी लगाने की वजह से सुभाष को घर से निकलना पड़ा। आरोपी हत्या उसकी करने आए थे लेकिन पिता की जान चली गई।
हारे हुए प्रत्याशी का खुलकर कर रहे थे समर्थन
जनार्दन सिंह के प्रतिद्वंदी के रूप में लालता प्रसाद ने चुनाव लड़ा था, जो 17 वोटों से हार गए। लालता प्रसाद का रुकमपाल और इनके परिवार के लोग समर्थन कर रहे थे। दोनों रिश्ते में बहनोई लगते थे।
चुनावी रंजिश को लेकर वृद्ध की हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर नवनिर्वाचित प्रधान सहित पांच के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-उदय शंकर सिंह, एसएसपी।
कोरोना का प्रकोप: ब्रज में बंद हुए भक्तों के लिए मंदिरों के पट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान 24 मई तक रहेगा बंद