कासगंज। कलक्ट्रेट में तैनात पालिकाकर्मी की बीमारी से हो गई है। इससे कर्मचारियों में शोक है। मौत का शिकार नगरपालिका के सफाइकर्मी फईम की ड्यूटी काफी समय से कलक्ट्रेट में चल रही थी। कलक्ट्रेट में छह अप्रैल को कोरोना जांच की गई। जिसमें फईम संक्रमित मिला। उसके बाद उसे होम आइसोलेट कर दिया गया। फईम की दूसरी जंाच हुई। जिसमें वह निगेटिव आ गया था, लेकिन उसकी हालत सही नहीं थी।
उसके परिजन सुबह के समय अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। वह दोबारा कोरोना होने की चपेट में बताया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फईम की मौत की सूचना कलक्ट्रेट कर्मियों और नगरपालिका कर्मियों को मिली तो खलबली मच गई। नगरपालिका में फईम के निधन पर शोक जताया गया और कंडोलेंस की गई। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी लवकुश गुप्ता ने कहा कि फईम 6 अप्रैल को संक्रमित निकला था, बाद में सही हो गया था।