फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पालिका अध्यक्ष के पति पर उत्पीड़न का आरोप

Wed, 14 May 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ से वार्ता करते स्थानीय सफाई निकाय कर्मी संघ के सदस्य ।
विज्ञापन
कासगंज। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने बुधवार को नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव से मुलाकात की। अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा। महिला सफाई कर्मचारी का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मचारी का 6 माह से रोका गया मानदेय दिलाने की मांग की है। स्थानीय निकाय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने कहा कि नगर पालिका मे 2006 से संविदा पद पर कार्य कर रहे महिला सफाई कर्मचारी कुसुम देवी का पालिकाध्यक्ष ने छह माह से मानदेय रोक रखा है। अध्यक्ष के पति द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इस दौरान अपनी 8 मांगों से संंबंधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को दिया। इसमें चेतावनी दी है कि यदि सफाई कर्मचारी कुसुम का 6 माह का वेतन नहीं दिया तो सफाई कर्मचारी हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें