फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सड़क-फुटपाथ पर सामान रखा तो कार्रवाई, अतिक्रमण हटने के बाद निगम की सख्ती

Tue, 24 Nov 2026 03:19 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार रोड पर अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम ने दोबारा कब्जे रोकने के लिए पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। दुकानदारों को मुनादी कर सड़क और फुटपाथ खाली रखने की चेतावनी दी गई है। राजामंडी के साप्ताहिक बाजार में भी प्रवर्तन दल ने सख्ती दिखाई।
 
विज्ञापन
बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार रोड पर दो दिन तक चले बुलडोजर अभियान के बाद अब दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए नगर निगम ने सोमवार से पेट्रोलिंग शुरू कर दी। प्रवर्तन दल ने पूरे मार्ग पर निरीक्षण कर मुनादी कराकर दुकानदारों को सड़क व फुटपाथ खाली रखने की सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन


कालिंदी विहार से टेढ़ी बगिया तक मार्ग पर दुकानदारों के अवैध कब्जों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। शनिवार और रविवार को निगम, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी चलाकर दर्जनों टिन शेड, बोर्ड, होर्डिंग और अवैध निर्माण ध्वस्त किए थे। सोमवार को टीम ने दोबारा पहुंचकर दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही सामान रखने की हिदायत दी।

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि जिन स्थानों से कब्जे हटाए गए हैं, वहां दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए प्रवर्तन दल को नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों से अपील है कि सड़क व फुटपाथ पर सामान रखकर आवागमन बाधित न करें अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



राजामंडी साप्ताहिक बाजार में भी सख्ती
प्रवर्तन दल ने सोमवार को राजामंडी के साप्ताहिक बाजार में भी पहुंचकर सख्ती दिखाई। टीम ने कारोबारियों को चेतावनी दी कि फुटपाथ या सड़क के बीच दुकानें न लगाई जाएं। सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम की अचानक दस्तक और सख्त रुख से बाजार के व्यापारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें