फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्वरूप में नजर आएंगे तीर्थनगरी के चौराहे और तिराहे, 2.40 करोड़ से संवरेगी सूरत

Fri, 14 Feb 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन के प्रमुख चौराहों और तिराहों की सूरत जल्द ही संवरने वाली है। इसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत चौराहों और तिराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसमें 2.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


तीर्थनगरी में प्रतिवर्ष लगभग तीन से तीन करोड़ श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं, लेकिन यहां की सड़कें, चौराहे उन्हें धार्मिक नगरी होने का कोई एहसास नहीं कराते हैं। अधिकतर चौराहों की हालत खराब है। नगर निगम ने यहां के प्रमुख आठ चौराहों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। चयनित सभी चौराहों को धार्मिक महत्व के अनुरूप नया स्वरूप दिया जाएगा।

इन चौराहों में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकटवर्ती विद्यापीठ और हरिनिकुंज चौराहा शामिल है। यह दोनों ही चौराहे वर्तमान भी जाम की समस्या का बड़ा केंद्र बने हुए हैं। यहां ई-रिक्शा और ऑटो की हर वक्त भरमार रहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चौराहों की भी बदलेगी सूरत

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे की ओर से छटीकरा मार्ग पर इस्कॉन मंदिर के निकट तिराहा और नोएडा-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले मार्ग पर सौ शय्या हॉस्पिटल के निकट तिराहा, मंदिर श्रीरंगजी चौराहा भी शामिल हैं। साथ ही अटल्ला चौराहा, गौतम पाड़ा और सीएफसी चौराहा भी शामिल है।

महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि वृंदावन के तिराहे और चौराहों को धार्मिक स्वरूप में देने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए 2.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। संभावना है कि इस साल सभी चौराहे अपने नए स्वरूप में नजर आएंगे, जो वृंदावन को धार्मिक नगर के रूप में भव्यता प्रदान करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें