आगरा के सदर क्षेत्र में बुधवार सुबह डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की जान चली गई।
">http://
हादसा बुधवार को सुबह करीब आठ बजे हुआ। सेवला निवासी छात्रा रिया घर से स्कूटी पर कोचिंग के लिए निकली थी। 100 फुटा रोड, फल मंडी के पास छात्रा को डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी।