फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लक्ष्य से कम राजस्व वसूली पर नगर आयुक्त ने लगाई अधिकारियों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लक्ष्य से कम राजस्व वसूली होने पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने लोहामंडी और ताजगंज जोन के अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। स्मार्ट सिटी के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने दोनों जोनों की प्रगति अपेक्षा से कम पाए जाने पर चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान वित्तीय सत्र में सबसे कम वसूली लोहामंडी जोन में हुई है। यहां मात्र 34 प्रतिशत वसूली हुई जबकि ताजगंज जोन में लक्ष्य के सापेक्ष 42 प्रतिशत वसूली हुई है। नगर आयुक्त ने ताजगंज जोन में तैनात टैक्स कलेक्टर सतीश और वीरेंद्र तथा राजस्व निरीक्षक रामवीर के लक्ष्य के मुकाबले 20 प्रतिशत से भी कम वसूली करने पर नाराजगी व्यक्त की। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि टैक्स से संबंधित सभी लंबित आपत्तियों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली नगर निगम की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने और दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें