फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विरोध के बीच अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने शुक्रवार को वाटरवर्क्स चौराहे और बाईंपुर-सिकंदरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाया। निगम की कार्रवाई के दौरान फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को हटाया गया। साथ ही खोखे भी जब्त कर लिए।
विज्ञापन

निगम की टीम ने सबसे पहले वाटर वर्क्स चौराहे के आसपास अभियान चलाया। यहां फुटपाथों पर ठेले और अस्थायी दुकानें लगाकर सामान बेचने वाले दुकानदारों को हटाया गया। आधा दर्जन से अधिक ठेलों को जब्त कर निगम परिसर भेज दिया गया। इसके बाद टीम बाईंपुर-सिकंदरा स्थित गणपति स्मार्ट सिटी के बाहर पहुंची, जहां लंबे समय से सार्वजनिक भूमि पर खोखे और अस्थायी निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था।
अभियान के दौरान लोगों ने विरोध भी किया और कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन निगम अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए एक दर्जन से अधिक खोखों को हटवा दिया। साथ ही एक खोखे को जब्त कर लिया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक वैभव यादव और शालिनी गुप्ता के साथ टास्क फोर्स और संबंधित विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें