फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएम ग्रिड की सड़क में लापरवाही पर लगाया 5 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सीएम ग्रिड की सड़क के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और खामियों पर नगर निगम ने पांच लाख रुपये का जुर्माना ठेकेदार फर्म पर लगाया है। दिल्ली गेट से हरीपर्वत के बीच बनाई जा रही सीएम ग्रिड की सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया और सरकार नर्सिंग होम के सामने 100 साल पुराने हेरिटेज पीपल के पेड़ को बिना अनुमति गिरा दिया गया। इस पर नगर निगम ने पांच लाख रुपये का जुर्माना श्रीराम कंस्ट्रक्शन पर लगाया है। पेड़ गिराने के मामले में वन विभाग ने दो दिन पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिल्ली गेट से हरीपर्वत के बीच सीएम ग्रिड के तहत सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यहां किनारे पर यूटिलिटी डक्ट और सीवर तथा पानी की लाइनें डाली जा रही हैं। पिछले साल अक्तूबर में ही राजामंडी स्टेशन रोड खोदकर छोड़ दी गई, वहीं हरीपर्वत चौराहे से दिल्ली गेट के बीच एक ओर की सड़क की खुदाई कर मिट्टी छोड़ दी है। बारिश में इससे कीचड़ और दलदल हो गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने निरीक्षण के बाद ठेकेदार फर्म श्रीराम कंस्ट्रक्शन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर आयुक्त ने फर्म को चेतावनी दी है कि गुणवत्ता में खामी मिली या फिसलन, कीचड़ से दुर्घटना हुई तो बख्शा नहीं जाएगा।

इंद्रापुरम, टेढ़ी बगिया रोड पर भी लग चुका जुर्माना
सीएम ग्रिड के तहत शहर में 11.73 किमी. लंबी पांच सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इन पर 276 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट चौराहा रोड पर 79.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे, वहीं टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार तक 75.40 करोड़ रुपये, इंद्रापुरम से अमर होटल मार्ग पर 47.73 और बसई से इंद्रापुरम तक 42.78 करोड़ और हरीपर्वत से दिल्ली गेट तक 31.82 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनमें खामियां मिलने पर इंद्रापुरम रोड और टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार रोड पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


सीईसी की अनुमति के बिना शुरू कर दिया काम
हरीपर्वत से दिल्ली गेट के बीच सीएम ग्रिड की सड़क में पीपल का पेड़ गिराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीईसी से कार्रवाई की मांग की गई है। पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी को शिकायत भेजी है कि इस सड़क पर चौड़ीकरण में तीन पेड़ आ रहे हैं, जिन्हें हटाने के लिए नगर निगम ने सीईसी से अनुमति नहीं ली है। बिना अनुमति के पीपल का पेड़ गिरा दिया गया, जबकि दो अन्य पर खतरा मंडरा रहा है। रात के अंधेरे में इन दोनों पेड़ों को भी काटकर गायब करने की तैयारी है। सीईसी इस मामले में कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें