फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से बोले नेता जी, हम नाला साफ कराएंगे तो घर कौन चलाएगा

Fri, 12 Jan 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
कॉल
विज्ञापन
यूपी के एटा में एक सभासद प्रतिनिधि का आडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वार्ड की समस्या को लेकर एक युवक ने सभासद प्रतिनिधि को फोन किया तो उन्होंने कहा कि चुनाव पैसा कमाने के लिए जीतकर आए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 विजय नगर कालोनी में समस्याओं का अंबार है। क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर, गली तेलियान, बाबूगंज की गलियों में जलभराव की समस्या है।

गुरुवार बाबूगंज के एक पीड़ित व्यापारी ने सभासद प्रतिनिधि नीरज कुमार को फोन किया, तो उन्होंने कह दिया कि पांच साल अगर हम नाले साफ कराएंगे, तो घर कौन चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो चुप हो गए नेता जी

सभासद प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि पैसा कमाने आए हैं, तो पैसा कमाना है। जब युवक ने यह कहा कि चुनाव के समय तो आप खूब विकास की बात कर रहे थे, तब सभासद प्रतिनिधि चुप हो गए।

शुक्रवार को आडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसे लेकर लोगों ने रोष जताया। साथ ही सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ आक्रोश जताया।

सभासद प्रति‌निधि नीरज कुमार ने कहा कि जिनका फोन आया था। उनका नंबर मोबाइल में सेव नहीं था। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। यह विरोधियों की साजिश है। ऑडियो में छेड़छाड़ की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें