फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और युवक पकड़ा, आगरा के अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 11:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने एकबार फिर आगरा में दस्तक दी। पुलिस ने बाह के बिजाैली से प्रदीप कुमार को पकड़ा है। मामले में अब तक आगरा के छह युवक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर रंगदारी और वसूली के लिए 1 फरवरी को की गई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाह के बिजौली निवासी प्रदीप कुमार उर्फ गांठ को उठाया है। पुलिस टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। अब तक पुलिस 6 युवकों को गांव से पकड़ चुकी है।
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। 15 फरवरी को हरियाणा के झज्जर से बिजौली के शूटर दीपक शर्मा, रेकी करने वाले सोनू पुरवंशी, सनी जाटव और शरण देने वाले रितिक यादव को गिरफ्तार किया गया था। विष्णु कुशवाह की बाह से गिरफ्तारी हुई थी। 23 मार्च को प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित की महावीर नगर, बिजौली स्थित घर से गिरफ्तारी हुई थी।

बृहस्पतिवार की शाम मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बाह के छदामीमठ के पास से बिजौली की नई बस्ती के रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ गांठ को उठाया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मुंबई पुलिस लिखा पढ़ी में प्रदीप कुमार उर्फ गांठ को अपने साथ ले गई है। 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदीप कुमार उर्फ गांठ को उठाए जाने को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कनेक्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कहीं लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे तो नहीं
9 अप्रैल को मध्य प्रदेश के अशोक नगर में कारोबारी अंकित अग्रवाल से 10 करोड़ की फिरौती के मामले में डिफेंस कॉलोनी बाह के प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा की गिरफ्तारी हुई थी। उसका एवं प्रदीप कुमार उर्फ गांठ का घर भी 100 मीटर के दायरे में ही है। अब तक हुई 7 गिरफ्तारियां बिजौली की विभिन्न बस्तियों से जुड़े हुए युवकों की हैं। इससे गांव में डर और दहशत है। लोग अपने पड़ोस में रहने वाले युवकों के प्रोफाइल को टटोलने लगे हैं, कहीं लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे उनके आसपास तो नहीं हैं।

परिजन बोले, डेढ़ महीने पहले दिल्ली से आया था
इंटरमीडिएट तक पढ़ा प्रदीप कुमार उर्फ गांठ रोजगार की तलाश में दिल्ली गया था। परिजनों ने बताया कि डेढ़ महीने पहले दिल्ली से घर लौटा था। दिल्ली में डीजे की दुकान पर काम करता था। अपराध से जुड़े होने या अपराध किए जाने को लेकर परिजन कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं थे। उठाए गये प्रदीप कुमार उर्फ गांठ के पिता रामसिंह बांस बल्ली का काम करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें