फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने मुंबई के ये दो लोग, 'बॉम्बे ब्लड' देकर बचाई जान

Mon, 25 Jun 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रक्तदान करते हुए मुंबई के व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आठ माह की गर्भवती महिला पूनम शर्मा की जान बचाने के लिए रविवार को महाराष्ट्र के दो युवक रक्तदान करने के लिए आए। निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। 
विज्ञापन


आगरा सहित पूरे प्रदेश में बांबे ब्लड ग्रुप (oh+) के रक्तदाता नहीं मिल रहे थे। यह दुर्लभ ब्लड ग्रुप है। इन दोनों युवकों ने बॉम्बे ब्लड ग्रुप दान कर महिला और उसके बच्चे की जान बचाई। 

मथुरा की रहने वाली पूनम शर्मा के शरीर में हीमोग्लोबिन 3.5 रहने पर उनको कमला नगर स्थित बीएम हॉस्पिटल में 20 जून को भर्ती कराया गया। इनका रक्त जांच के लिए लोकहितम ब्लड बैंक भेजा गया।
विज्ञापन

दुर्लभ ब्लड ग्रुप है बॉम्बे ब्लड

यहां पता चला कि ब्लड ग्रुप (oh+) है। यह दुर्लभ ब्लड ग्रुप है। ब्लड बैंक के मैनेजर अखिलेश अग्रवाल और टीम ने 22 जून को 'एक पहल और दान' फाउंडेशन से संपर्क किया। 

संस्थाओं के पदाधिकारियों ने रक्तदान के लिए काम करने वाली कुछ और संस्थाओं ब्लड कनेक्ट, रक्तदाता फाउंडेशन को साथ लिया।रक्तदाता की तलाश शुरू कर दी। 

24 घंटे के अंदर संबंधित ग्रुप के रक्तदाता विक्रम विश्रांत यादव, तांसगांव महाराष्ट्र और रविंद्र अशेत्कर, शिरडी, महाराष्ट्र को तलाश लिया गया। इनसे संपर्क किया, दोनों रक्तदान के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

मुंबई से आकर किया रक्तदान

एक घंटे के भीतर दोनों रक्तदाताओं ने दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ ली। सुबह 10 बजे सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों ने दोनों का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया और आगरा ले आए। 

लोकहितम ब्लड बैंक में रक्तदान किया। यहां भी दोनों रक्तदाताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त औषधि शिवशरण सिंह, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, मुकेश जैन मौजूद रहे। ब्लड बैंक ने भी कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लिया। 

यूं पड़ा 'बांबे ब्लड ग्रुप' नाम  

विश्व में बॉम्बे ब्लड ग्रुप (oh+) यह ब्लड सिर्फ 0.0004 फीसदी लोगों में ही पाया जाता है। देश में इस ग्रुप के लोगों की संख्या दस हजार के करीब होने की संभावना है। डॉ. वाईएम भेंडे ने 1952 में इसकी खोज सबसे पहले मुंबई में की थी। इसलिए इसको बॉम्बे ब्लड ग्रुप कहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें