फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च को सैफई में आवास पर हवन के बाद एक अप्रैल को मैनपुरी में नामांकन करेंगे मुलायम

Wed, 27 Mar 2019 01:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक अप्रैल को नामांकन करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन के बाद वह पार्टी कार्यालय पर सभा को संबोधित करेंगे। नामांकन से पहले नेता जी सैफई में अपने आवास पर हवन पूजन करेंगे। इसके बाद वे मैनपुरी कलक्ट्रेट में नामांकन करेंगे। सपा-बसपा गठबंधन ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। मुलायम एक अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन


31 मार्च को सैफई पहुंच जाएंगे नेता जी
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सैफई से सीधे कलक्ट्रेट ऑफिस नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार वह 31 मार्च को सैफई पहुंच जाएंगे। इसी दिन शाम को वह जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ चुनाव प्रचार पर मंथन करेंगे। 

पहली बार 1996 में मैनपुरी सीट पर लड़ा था चुनाव
मैनपुरी की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का 1984 से दखल है। हालांकि उन्होंने 1996 में लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2004, 2009 और 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भी मैनपुरी के मतदाताओं ने मुलायम सिंह यादव को अपना सांसद चुना। 
विज्ञापन


दस महीने बाद पहुंचेंगे मैनपुरी
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव करीब दस महीने बाद मैनपुरी पहुंचेंगे। उनका पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों को बेसब्री से इंतजार है। वह पिछले वर्ष 13 जून को सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए मैनपुरी आए थे। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें