फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के बयान पर भड़के मुलायम सिंह के पोते तेजप्रताप, कहा- झूठ बोल रहे हैं भाजपा नेता

Sun, 03 Nov 2019 08:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मैनपुरी में विकास कार्यों को लेकर दिए गए बयान पर सपा नेता भड़क गए हैं। शनिवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुलायम सिंह यादव के पोते पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह ने उपमुख्यमंत्री के दावे को झूठा बताया है।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को मैनपुरी आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मार्य ने कहा था कि 15 साल में मैनपुरी में जो विकास नहीं हो पाया, वो ढाई साल में भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। इस बयान के बाद सपा नेताओं ने भाजपा सरकार कई आरोप लगाए हैं। 

तेजप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी नेता झूठ बोलने में लगे हुए हैं। मैनपुरी में किसने विकास कराया यह सब जनता जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है। देश में अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है और उनके नेता झूठे दावे करने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पांच काम गिना दें तो दे दूंगा इस्तीफा'

पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने जो बयान दिया है वो पूरी तरह से वेबुनियाद है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि यदि उपमुख्यमंत्री मैनपुरी में कोई पांच काम गिना दें जो उनकी सरकार ने कराए हों तो वे राजनीति से इस्तीफा दे देंगे, अन्यथा वे अपने पद से इस्तीफा दे दें। 

पूर्व मंत्री सतीश सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर लोगों की नौकरी लेने का कार्य कर रही है। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के साथ ना इंसाफी की जा रही है। शिक्षा मित्र व संविदा कर्मियों को नौकरी से बाहर किया है, वहीं अनुदेशकों का वेतन ही कम कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें