फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Death: 'मुलायम' दिल ने संवारे बहुतों के किरदार, नए चेहरों पर लगाए दांव

Mon, 10 Oct 2022 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर केसी यादव बताते हैं कि नेताजी जिस पर मेहरबान हुए उसको इनाम जरूर दिया। यही वजह है कि नेताजी से जुड़ने वाले लोग अंतिम समय तक उनके साथ रहे।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रहमदिली किसी ने छिपी नहीं रही। जिले की राजनीति में जिस पर मेहरबान हुए उसको इनाम दिया। नए चेहरों पर हमेशा दांव लगाया। चुनाव जिताकर उनको सम्मान भी दिलाया। जब भी मैनपुरी आए तो उनका हालचाल लेना कभी नहीं भूले।

बदल दी परिवार की किस्मत 

कांग्रेस शासन के बाद जिले की राजनीति में भी बदलाव आया। जागीर के रहने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष रहे कांग्रेस सूरज यादव के परिवार ने मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था जताई तो उस परिवार को नेताजी ने इनाम भी दिया। सूरज यादव की पुत्रवधू सुमन यादव को दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया। सूरज यादव के पुत्र अवधेश यादव को एमएलसी बनाया। सुमन यादव के पति अशोक यादव को ब्लॉक प्रमुख जागीर तक बनवाया। जब भी नेताजी मैनपुरी आए तो सूरज यादव से राजनीतिक चर्चा किए बगैर नहीं लौटे।

नए चेहरों पर लगाया दांव

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने हमेशा नए चेहरों पर दांव लगाया। टिकट देने के बाद उनको जिताकर राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान भी दिलाया। किशनी विधानसभा क्षेत्र में रामेश्वर दयाल वाल्मीकि, संध्या कठेरिया, ब्रजेश कठेरिया जैसे नए चेहरों को पहचान देकर विधानसभा पहुंचाया। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से मानिकचंद्र यादव और राजू यादव जैसे नए चेहरों पर दांव लगाकर उनको पहचान दिलाई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर केसी यादव बताते हैं कि नेताजी जिस पर मेहरबान हुए उसको इनाम जरूर दिया। यही वजह है कि नेताजी से जुड़ने वाले लोग अंतिम समय तक उनके साथ रहे। सपा की राजनीति में नेताजी की भरपाई हो पाना बहुत मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें